बेजुबान के साथ क्रूरता...गुस्साए पिता की करतूत, जानें मामला

कार से बांधकर घसीटा.

Update: 2025-04-19 11:58 GMT
सांकेतिक तस्वीर
नोएडा: नोएडा के ग्रेटर नोएडा के नई बस्ती इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते को कार से बांधकर करीब 3 किलोमीटर तक घसीटा. यह घटना बुधवार को हुई. कुत्ते की मालकिन शोभा रानी ने बताया कि आरोपी अमित का 10 साल का बेटा उनके कुत्ते को पत्थर मार रहा था. कुत्ते ने भौंककर जवाब दिया जिससे बच्चा गिर गया. इसके बाद अमित ने कुत्ते को डंडों से पीटा, फिर उसे कार से बांधकर सड़क पर घसीटा. इस दौरान कुत्ता बुरी तरह घायल हो गया और उसकी हालत गंभीर है.
शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को अमित को गिरफ्तार कर लिया और उसकी कार भी जब्त कर ली. हालांकि अमित का कहना है कि कुत्ते ने उसके बेटे को काटा था.
कुत्ते के मालिक सुधीर इंदौरिया ने बताया कि वह रोज की तरह अपने पालतू जर्मन शेफर्ड को घर के गेट के पास रस्सी से बांधकर रखते हैं. बुधवार रात एक पड़ोस का बच्चा वहां से गुजर रहा था, तभी कुत्ता उसे देखकर भौंकने लगा. इससे बच्चा डरकर गिर गया. पीड़ित परिवार का कहना है कि जब उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस में करने की बात कही, तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. घायल कुत्ते को तुरंत स्थानीय पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Tags:    

Similar News