रामपुर बुशहर। शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर रामपुर बुशहर के बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहींए क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर सुख.समृद्धि की कामना की। पूजा.अर्चनाए भजन.कीर्तन और प्रसाद वितरण से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। महानवमी के शुभ अवसर पर लोगों ने सोने.चांदी के आभूषणोंए कपड़ोंए रेडीमेड गारमेंट्स, बर्तनों और इलेक्ट्रॉनिक सामान की जमकर खरीदारी की।
सुनारों की दुकानों
सहित अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। आगामी करवाचौथ और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आया। महिलाएं साडिय़ोंए शृंगार सामग्री और पूजन सामग्री की खरीदारी करती दिखाई दीं। महानवमी के अवसर पर रामपुर बुशहर के श्री महिषासुर मर्दनी महालक्ष्मी मंदिर खोपड़ी और आसपास के क्षेत्रों में स्थित माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। भक्तों ने माता रानी की पूजा.अर्चना कर परिवार की सुख.शांतिए खुशहाली और समृद्धि की कामना की। नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों में धार्मिक गतिविधियों के चलते विशेष चहल-पहल रही।
Tags: