पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को भीड़ ने बनाया निशाना, हमला किया
जमकर नारेबाजी.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलिशहर में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिला पर भीड़ ने हमला कर दिया. दरअसल, पूर्व सीएम का काफिल एक मृत तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ता के घर जा रहा था. तभी गुस्साई भीड़ ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया और हमला कर दिया.
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया, उस पर कीचड़ फेंका और पानी की बोतलें, जूते तथा चप्पलें बरसाईं. आक्रोशित भीड़ ने ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. गुस्साई भीड़ ने उन्हें चोर और डकैतों की रानी जैसे ताने दिए.
स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर तुरंत पुलिस बल पहुंचा और सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उस इलाके से सुरक्षित बाहर निकाला. गौरतलब है यह पूरा हंगामा एक मृत पार्टी कार्यकर्ता के परिवार की ओर से लगाए गए उन गंभीर आरोपों के बाद शुरू हुआ. मृतक के परिवार ने स्थानीय पुलिस पर हिरासत में बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है.