पुलिस कस्टडी से फरार होने वाला अपराधी गिरफ्तार

बड़ी खबर

Update: 2023-08-10 18:36 GMT
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आठ माह से फरार एक आरोपी को पुलिस पकड़ने में कामयाब हुई है। आरोपी ने दंगे के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला किया था, जिसके बाद उसे 7 साल की सुनाई गई थी। लेकिन सजा सुनते ही आरोपी फरार हो गया था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। कोतवाली थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी इमरान पर कोतवाली थाने में कई केस दर्ज हैं। घासपुरा क्षेत्र में एक अगस्त 2014 को पुलिसकर्मियों पर पथराव कर हमला करने के मामले में 20 दिसंबर 2022 को कोर्ट ने फैसला दिया था। इस मामले के 39 आरोपियों को सात साल की सजा दी गई। इनमे से एक इमरान भी था। लेकिन इस फैसले के बारे में पता चलते ही ये आरोपी कोर्ट में पेश होने की बजाए फरार हो गया था।
इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि इस बीच वह पुलिस से नजर बचाकर घर आ रहा था। इस बात का पता जैसे ही पुलिस को चला, पुलिसकर्मी उसके घर पर नजर रख रहे थे। आज जैसे ही प्रधान आरक्षक लतेश पाल सिंह तोमर, अमित यादव और अरविंद तोमर को सूचना मिली कि आरोपी घर आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। आरोपी के पास से पुलिस को धारदार हथियार भी मिला है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट तहत भी कार्रवाई की है। आरोपी पर दो हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था।
Tags:    

Similar News

-->