CRIME: महिला ने ज़हर खाकर की खुदकुशी, परिजन सदमें में

बड़ी खबर

Update: 2024-10-06 14:20 GMT
Aara. आरा। आरा में रविवार को एक महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है। मृतका की 10 साल की बेटी ने दादा-दादी, बड़े पापा-मम्मी और बुआ पर गंभीर आरोप लगाया है। उसने कहा कि मेरी मां के साथ अक्सर मारपीट किया जाते थे। जहर भी इन्हीं लोगों ने दिया था। महिला की मौत के बाद ससुराल वाले मौके से फरार हो गए हैं। वहीं, मृतका के पति इस मामले कुछ भी कहने की हालत में नहीं है। घटना नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ला गली नंबर 5 की है। ससुराल वालों पर महिला को जबरदस्ती जहर खिलाने का आरोप लगा है। गंभीर हालत में इलाज के लिए महिला को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

मृतका की बेटी ईशिता कुमारी (10) ने बताया कि शनिवार को मां डॉक्टर से दिखाने गई थी। इसको लेकर घर में झगड़ा भी हुआ था। रविवार की दोपहर उसके दादा-दादी, चाचा-चाची, बुआ ने मां के साथ फिर गाली-गलौज की। इस दौरान मारपीट भी किया गया। इसके बाद सभी ने मिलकर मेरी मां के मुंह पर जहर फेंक दिया और कहा कि तुम खा लो। नहीं खाओगी तो पीट-पीटकर मार देंगे। इसके बाद मेरी मां ने जहर खा लिया। इससे उनकी हालत काफी गंभीर हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए पहले आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया था। लेकिन, परिजन पटना नहीं ले जाकर धरहरा स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका मूल रूप से बक्सर के बगेन गोला थाना क्षेत्र के
भदवर
बरारी गांव निवासी चंदन सिंह की पत्नी सोनी देवी (27) है।

महिला को 2 बेटा राज, दिव्यांशु और 1 बेटी ईशिता है। महिला की 2012 में भदवर बरारी गांव निवासी चंदन सिंह के साथ शादी हुई थी। 2012 से वह नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ला गली नंबर 5 में अपना मकान बनाकर रहती थी। मृतिका का पति आरा शहर में ही प्राइवेट गाड़ी चलाता है। घटना के बाद मृतका के घर में हाहाकार मच गया है। बेटी ईशिता ने बताया कि मेरे आंख के सामने ही मेरी मम्मी को जहर दे दिया गया। ये लोग बराबर हम भाई-बहनों के साथ भी सौतेला व्यवहार करते थे। वहीं, महिला की मौत के बाद परिजन शव को आरा सदर अस्पताल लेकर आए। यहां से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि मृतिका की बेटी ईशिता कुमारी ने अपने दादा अशोक सिंह, दादी माधुरी देवी, चाचा रीना देवी और बुआ ज्योति सिंह पर मारपीट और गाली-गलौज करने और जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Tags:    

Similar News

-->