CRIME: मचान टूटने से मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजन सदमें में

बड़ी खबर

Update: 2024-09-01 17:22 GMT
Rajgarh. राजगढ़। ब्यावरा के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में निर्माणधीन मकान की मचान टूटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना देहात ब्यावरा क्षेत्र मै रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन रोड पर गोपाल सोनी निवासी जामा मस्जिद के सामने मकान का काम चल रहा था। जिसमे मकान के अंदर बल्लियों से बने मचान पर खड़े होकर मजदूर काम कर रहे थे। काम करते समय मचान सही नहीं लगने के कारण एवं बल्ली टूटने के कारण मचान नीचे गिर गया।

जिसमें जगदीश पिता कन्हैयालाल दांगी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कटारियाखेड़ी का निधन हो गया है। इसके अलावा राज पिता मोहनलाल जाटव उम्र उम्र 25 निवासी ब्यावरा ओर चेतन पिता प्रेम सिलावट उम्र 24 वर्ष निवासी ब्यावरा को गंभीर चोट आई है। सभी निदान अस्पताल में भर्ती है मृतक को सिविल अस्पताल ब्यावरा लेकर गये है मकान का ठेकेदार घीसालाल जाटव निवासी खानपुरा का है। जानकारी के मुताबिक ब्यावरा में इसके करीब दो माह पहले भी एक मकान की छत गिर गई थी। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई थी व कई लोग घायल हुए थे. डूब क्षेत्र में मकान का निर्माण चल रहा था. छत डालने के बाद कर्मचारी नीचे उतर रहे थे तब ही छत गिर गई, जिसके कारण एक की मौत हो गई थी।
Tags:    

Similar News

-->