Crime News: नहर में मिली महिला की लाश, फैली सनसनी

बड़ी खबर

Update: 2024-07-09 18:26 GMT
Aurangabad. औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले के फेसर थाना Phaser Police Station क्षेत्र के आलमपुर गांव में देवर प्रमोद यादव ने अपनी ही भाभी की रविवार की देर रात हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को सोमवार को नहर में फेंक दिया। मृतका की पहचान आलमपुर निवासी गुड्डू यादव उर्फ गोरा यादव की पत्नी संगीता देवी (32) के रूप में की गई है। इसकी जानकारी मृतका की बेटी प्रीति कुमारी ने दी है। मृतका के परिजनों ने बताया कि संगीता को छोटी-छोटी बात को लेकर सास, ससुर और देवर हमेशा प्रताड़ित करते थे। रविवार की रात बात बढ़ गई, जिसके बाद हमलोग को सोमवार को सुचना मिली। हमलोग पहुंचे तो शव गायब था। गोताखोरों के द्वारा शव को लगभग 24 घंटे बाद बरामद किया गया है। मायके वालों ने कहा कि प्रमोद यादव ने अपनी भाभी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। किसी को उसपर शक न हो इसलिए
शव को नहर में फेंक दिया।


वहीं मृतका की बेटी प्रीती ने चाचा को नहर में अपनी मां के शव को फेंकते देख लिया। प्रीती ने बताया कि चाचा के साथ सुदामा यादव और छोटू यादव थे। चाचा मेरी मम्मी को पीट रहे थे। मामले की जानकारी सोमवार को मिलते ही फेसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहीं 24 घंटे बाद शव गांव से कुछ दुरी पर गोताखोरों द्वारा बरामद किया गया। इधर मृतिका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा है। फेसर थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि आत्महत्या है या हत्या इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या करार दिया है और महिला के नहर में कूद जाने की आशंका जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। शव बरामद कर पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है।
Tags:    

Similar News

-->