Bihar: बिहार। गया की फल्गु नदी के रबर डैम से शनिवार को एक युवती ने छलांग लगा दी जिसे देख लड़की को बचाने के लिए उसके पास खड़ा लड़का भी रबर डैम से नदी में कूद गया और उसे बचाने में लग गया. गया रबर डैम में पानी का इतना तेज धार था कि जब बहने लगे तो आसपास खड़े दो लड़के भी उन्हें बचाने के लिए छलांग लगा दी. ऐसे कर करके 4 लोग नदी की तेज धार में बहने लगे. सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंची. सभी को नदी से सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं, एसडीआरएफ की टीम फल्गु नदी के रबर डैम में चारों को बचाने के लिए उतरी और सभी को अपने कब्जे में लेकर युवती और तीन लड़कों को बचा लिया।


सभी को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. बताया जा रहा है कि युवती और युवक तेज धार में जब बहने लगे तो आसपास खड़े दो लड़के भी उन्हें बचाने के लिए छलांग लगा दी. ऐसे कर करके चार लोग नदी की तेज धार में फंस गए थे. इस दौरान मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी. किसी ने प्रशासन को सूचना दी फिर रेस्क्यू करने एसडीआरएफ की टीम पहुंची. वहीं, किस वजह से युवती ने रबर डैम में छलांग लगाई थी? यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. इसको लेकर स्थानीय लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. बता दें कि बरसात के मौसम में बिहार सहित पूरे देश की नदियां उफान पर है. कई स्थानों पर नदियों ने भारी तबाही मचाई है. लोगों को अपील भी की जा रही है कि नदी वाले क्षेत्र में लोग सतर्क रहें।
Tags: