CRIME NEWS: किसान की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी

बड़ी खबर

Update: 2024-10-03 16:38 GMT
GOPALGANJ: गोपालगंज। जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दुलदुलिया पिपरा गांव में देर रात अपने घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे एक किसान को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ पांच गोलियां मार दी, जिसे किसान बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। फिलहाल गोरखपुर में उसका ईलाज चल रहा है। जख्मी किसान की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दुलदुलिया पिपरा गांव निवासी स्व अनमोल यादव के बेटा छठु यादव के रूप में की गई है।


घटना के संदर्भ में बताया जाता है की जख्मी किसान छठु यादव देर रात अपने घर के बाहर दरवाजे के पास खाट मच्छरदानी लगाकर सोए हुए थे। इसी बीच बाइक पर सवार दो की संख्या में पहुंचे बदमाश ने ताबड़तोड़ पांच गोली सोए अवस्था में किसान के ऊपर चला दी। जिससे किसान के पीठ पर तीन गोली जबकि उसके छाती के नीचे दो गोली मार दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके पर फरार होने में सफल रहे। वही गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग और परिजन घर से बाहर निकले और खून से लथपथ किसान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन वहां से डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उसका ईलाज चल रहा है। इस संदर्भ में मांझागढ़ थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ने बताया की एक व्यक्ति को गोली लगी है। स्थिति सामान्य है किसान का लखनऊ में इलाज चल रहा है। मौके पर चार खोखा बरामद किया गया है। जांच जारी है। हालांकि अभी तक घटना को लेकर किसी ने कोई आवेदन नही दिया है।
Tags:    

Similar News

-->