Crime Breaking: पत्नी ने रची पति के हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बड़ी खबर

Update: 2024-07-10 18:22 GMT
Gaya. गया। गया में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया। फिलहाल दोनों आरोपी फरार चल रहे है। घटना इमामगंज थाना क्षेत्र के कुंडलपुर गांव का है। मृतक की पहचान अर्जुन बिगहा निवासी हरिलाल मांझी (28) के रूप में की गई है। मृतक का ससुराल कुंडलपुर गांव में था। इस मामले में पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हरिलाल मांझी की हत्या उसकी पत्नी प्रवंती देवी ने प्रेमी सोनेश्वर भारती के साथ मिलकर की थी। सोनेश्वर भारती मृतक का चचेरा भाई है। दोनों के बीच काफी दिनों से
अवैध संबंध था।
हरिलाल मांझी 2 जुलाई से लापता था। परिजन वैशाखी भारती ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कराने के दूसरे दिन ही ससुराल के गांव स्थित कुएं से उसका शव मिला। ग्रामीणों ने पुलिस से कुएं से बदबू आने की शिकायत की थी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हरिलाल मांझी का कुंडलपुर गांव में ससुराल था। 2 जुलाई प्रदेश से हरिलाल कमाकर लौटा था। उसकी पत्नी कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। जिस कारण से वो उसी दिन पत्नी और बच्चों को लाने के लिए
ससुराल आ गया था।
पत्नी ने उसी दिन अपने प्रेमी को मायके बुला लिया था। रात के समय दोनों ने मिलकर उसका गला काट दिया और शव को गांव से कुछ दूरी पर बोरे में बंद करके पुराने कुएं में डाल दिया। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक वारदात के बाद उसकी पत्नी प्रवंती देवी अपने प्रेमी के साथ मायके से ससुराल अर्जुन बिगहा लौट आई थी। किसी को शक ना हो इसके लिए पति के नाम से सिंदूर भी लगाती थी। जब हरिलाल ससुराल से आठ दिन बाद भी घर नहीं पहुंचा, तब संदेह बढ़ने लगा था। जिसके बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
Tags:    

Similar News

-->