CRIME BREAKING: विधवा महिला की बेरहमी से हत्या, फैली सनसनी

जांच में जुटी पुलिस

Update: 2024-08-16 17:03 GMT
Porsa. पोरसा। पोरसा कस्बे के बस स्टैंड के पास स्थित एक मकान में विधवा महिला की सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर हत्या कर दी गई है। इस हत्या में उसके देवरों पर ही पुलिस का पृथम द्ष्टया शक गया है, जिसमें से एक देवर फरार भी बताया जा रहा है। खास बात यह है कि हत्या के बाद महिला का शव कमरे में बंद कर ताला डाला गया था, उसके एक देवर ने आकर ही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को ताला तोड़कर निकाला गया। महिला दिल्ली में रहती थी, जिसका अपने देवरों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बताया जा रहा है। महिला दो दिन पहले ही अपने घर आई थी। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि बस स्टैंड के पास निवासी उमा राठौर उम्र 35 साल के पति का लगभग पांच छह साल पहले देहांत हो गया था। जिसके बाद वह अपने एक देवर सोनू राठौर, जो अविवाहित है उसके साथ दिल्ली रहने लगी थी, लेकिन पोरसा में मकान के हिस्सा बांट को लेकर उसका देवरों से विवाद चलता रहता था। जिसमें पहले भी कई बार मारपीट हुई थी, जिसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई गई थी। दो दिन पहले उमा व उसका देवर सोनू राठौर घर वापस आए थे। बताया जाता है कि इसी बीच रात में विवाद हुआ और उमा की सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर हत्या कर दी गई।

इसके बाद कमरे का ताला डाला गया। वहीं देवर सोनू राठौर ही फरार है। दोनों देवरों से उमा का विवाद रहता था, लेकिन मामले में साथ रहने वाला देवर सोनू फरार है। रामदयाल ने ही आकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। वहीं फरार सोने की तलाश की जा रही है। एसडीओपी रवि भदौरिया ने बताया कि सोनू पर पूर्व अपराध में फरार भी चल रहा था। मामले में एक पहलू यह भी सामने आया कि मृतका के भाईयों ने सोनू पर शक जाहिर नहीं किया है, उनके मुताबिक सोनू उमा के सपोट में ही रहता था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर इसकी गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है।
Tags:    

Similar News

-->