Morena. मुरैना। मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद है, ताजा मामला मुरैना जिले से सामने आया है। जहां बीच रास्ते में बदमाशों ने मां-बेटे की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट कारण फिलहाल अज्ञात है। मिली जानकारी के अनुसार घटना स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के बड़ोखर अंबाह रोड की है।


बदमाश रास्ते में एक युवक की पिटाई कर रहे थे। उसे बचाने के लिए आई उसकी मां के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना में मां-बेटे घायल हुए है। पीड़ित मां बेटे की शिकायत करने के बाद भी स्टेशन रोड थाना पुलिस ने बदमाशों खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। जिसके बाद पीड़ितों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना होगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
Tags: