CRIME BREAKING: भजपा नेता को हिस्ट्रीशीटर ने दी जान से मारने की धमकी

बड़ी खबर

Update: 2024-09-12 18:17 GMT
Bhopal. भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह को हिस्ट्रीशीटर बदमाश के द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बदमाश ने बीजेपी सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा नेता को धमकाया है। दरअसल बीजेपी नेता के द्वारा कमला नगर मंडी क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान गुफरान उर्फ बंदर नाम के बदमाश ने उन्हें सदस्यता अभियान बंद कर जाने से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद कमला नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के सब्जी मंडी में चलाया गया। जहां हमारे जिले के मंत्री और किसान मोर्चा की टीम द्वारा सदस्यता अभियान के तहत मंडी में भ्रमण किया गया। इस दौरान यहां का कुख्यात अपराधी जो डीडी नगर श्यामला हिल्स कमला नगर थाने के अंतर्गत आता है, हिस्ट्रीशीटर है। उसने सदस्यता अभियान को लेकर धमकी दी। उन्होंने बताया कि बदमाश अवैध रूप से मंडी में पार्किंग चलाता है, जो भी किसान बंधू सामान लेकर मंडी पहुंचता है उससे अवैध वसूली करता है। जब इनके द्वारा सदस्य बनाने के लिए मंडी के अंदर जाया गया, तो अभद्र भाषा में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए यहां निकल जाने के लिए कहा गया।
Tags:    

Similar News

-->