CRIME BREAKING: चार बच्चियां तालाब में डूबी, दर्दनाक मौत

बड़ी खबर

Update: 2024-09-08 17:20 GMT
Damoh. दमोह। दमोह में चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इनमें से दो बहनें हैं। ये सभी अपने परिजन के साथ मंदिर में भंडारे में गई थी। तभी पास में स्थित तालाब में नहाने के लिए चली गई। यहां किनारे की मिट्टी ढहने से तीन बच्चियां पानी में जा गिरी। इन्हें बचाने पहुंची एक और बच्ची भी तालाब में गिर पड़ी। जिससे उसकी भी जान चली गई। हादसा जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के डूमर गांव में रविवार शाम करीब 6 बजे हुआ।

परिजन तीन बच्चियों को तालाब से निकालकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौथी बच्ची का शव तालाब से देर रात बरामद हुआ है। फिलहाल तीन मासूमों के शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम होगा। उसके बाद परिजन को शव सौंपे दिए जाएंगे। चौथी बच्ची का शव फिलहाल गांव में है। स्वास्थ्य अमले को सूचना दी गई है। उसके शव को भी जिला अस्पताल लाया जाएगा।

इन बच्चियों की हुई मौत
माया बाई पिता अर्जुन सिंह लोधी, उम्र 9 वर्ष
राजेश्वरी पिता हनुमत सिंह लोधी, उम्र 12 वर्ष
पिंसो पिता यशवंत सिंह, उम्र 12 वर्ष
रागिनी पिता हनुमत लोधी, उम्र 13 वर्ष

परिजन भूपेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि बच्चियां नहाने के लिए तालाब में उतरी थी, तभी किनारे की मिट्टी ढहने से वे गहराई में चली गई। जब तक लोगों ने उन्हें देखा और बाहर निकाला तब तक वह बेहोश हो चुकी थी। अस्पताल लाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। देर रात करीब साढ़े 8 बजे चौथी बच्ची का भी शव तालाब से बरामद हुआ है। रागिनी पिता हनुमत लोधी का शव भी देर रात तालाब में मिला।

इससे पहले परिवार के लोग ये सोच रहे थे कि डर के चलते वह गांव में चली गई होगी। परिवार के लोग उसे खोजते रहे। बाद में किसी ने तालाब में एक शव तैरते देखा। जिसके बाद उसे बाहर निकाला तो पता चला ये रागिनी का शव है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर सुधीर कोचर के निर्देश पर दमोह तहसीलदार मोहित जैन भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि सीएमएचओ ने जानकारी दी है कि चार बच्चियों की मौत हो गई है।
Tags:    

Similar News

-->