CRIME BREAKING: महिला कांस्टेबल की मिली सिर कटी लाश, मचा हड़कंप

बड़ी खबर

Update: 2024-10-19 17:16 GMT
Moradabad. मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला कांस्टेबल की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। हैरानी की बात ये है कि मृत महिला का पति भी एक पुलिसकर्मी है। मुरादाबाद में महिला कांस्टेबल की सिर काटकर हत्या हुई है। मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र में रामगंगा रोड पर महिला की सिर कटी लाश मिली। वहां से पचास मीटर दूर गली हालत में सिर मिला। महिला की पहचान रामपुर में तैनात कांस्टेबल रिंकी के रूप में हुई है। रिंकी का पति सोनू भी पुलिस में है। सोनू रामपुर की स्पेशल ब्रांच में तैनात है। सोनू ने रामपुर के थाना सिविल लाइंस में पत्नी रिंकी की गुमशुदगी दर्ज करा रखी थी, लेकिन अब रिंकी की लाश मिलने के बाद रिंकी के पिता ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पति सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


यूपी के आगरा से भी सिर कटने का एक मामला सामने आया था। यहां एक लड़के की रील बनाने के चक्कर में दर्दनाक मौत हो गई। लड़के की उम्र महज 20 साल थी। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा गया कि कैसे एक लड़का हंसते-खेलते समय अचानक मौत के आगोश में समा गया। दरअसल आगरा में रील बनाने के चक्कर में नमक की मंडी स्थित जोहरी प्लाजा, सर्राफा बाजार में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लड़के की गर्दन धड़ से अलग हो गई। वह स्लो मोशन में रील बना रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का रील बनाते समय जाल को उठा रहा होता है, अचानक उसका पैर फिसलता है और वह जाल सीधी उसकी गर्दन पर गिरता है। जाल लड़के की गर्दन पर गिरने से वह धड़ से अलग हो गई और लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। लड़के की पहचान 20 साल के आसिफ के रूप में हुई। वह आगरा के अब्बास नगर, कासगंज का रहने वाला था और आगरा की चांदी मार्केट नमक की मंडी स्थित जोहरी कॉम्पलैक्स में काम करता था।
Tags:    

Similar News

-->