Crime Breaking: गायों की कर दी बेरहमी से हत्या, तीन गिरफ्तार, एक फरार

आरोपी की तलाश जारी

Update: 2024-07-01 15:32 GMT
Sivanee. सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक बार फिर गोवंश की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां चार लोगों ने मिलकर गाय को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह पूरी घटना छपारा थाना के केवलारी गांव की है। सिवनी में 50 से अधिक गोवंश की हत्या का मामला अभी थमा नहीं था कि एक और केस सामने आया गया। केवलारी ग्राम में चार आदिवासियों ने गौ की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस ने गोवंश वध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है। आपको बता दें कि हाल ही में सिवनी के धूमा मझगवां और धनौरा में नदी और तालाबों के पास 50 से अधिक गोवंशों के शव मिले थे। मवेशियों के शव को देखकर लग रहा था कि उनकी हत्या की गई थी। इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया। सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल और एसपी राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था। साथ ही उच्चस्तरीय जांच के लिए टीम गठित की थी। 50 से ज्यादा गौवंश हत्याकांड मामले के तार महाराष्ट्र के नागपुर से जुड़े मिले थे। पुलिस ने 6 अन्य आरोपियों को चिन्हित कर उनके घरों पर दबिश दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले सभी फरार हो गए थे। पुलिस ने फरार आरोपियों पर दस-दस हजार का इनाम घोषित किया था। आपको बता दें कि इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
Tags:    

Similar News

-->