न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बेतिया: बिहार के बेतिया में अपराधियों ने एक साथ कई लोगों को गोली मार दी है. ये घटना बेगूसराय के गोलीकांड से मिलती-जुलती है. वारदात योग्गापट्टी थाने के डुमरी गांव की है. घटना के बाद लोगों में अफरातफरी का माहौल देखने को मिल रहा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने 6 लोगों को गोली मारी है. इस घटना से इलाके में दहशत फ़ैल गई है.
जानकारी के मुताबिक, जिले के योगापट्टी थाना इलाके के डुमरी गांव में हथियारबंद बदमाशों अपराधियों ने एक घर में घुसकर 6 लोगों को गोली मार दी. इस फायरिंग में सभी छह लोग घायल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल रेफर किया है.
Tags: