CRIME: 9 साल की बच्ची को कुएं में फेंका, फिर मारा पत्थर

बड़ी खबर

Update: 2024-10-11 15:10 GMT
Khajuraho. खजुराहो। खजुराहो में एक व्यक्ति ने 9 साल की बच्ची को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद ऊपर से पत्थर भी फेंके। वह अपने बड़े भाई के साथ मंदिर जा रही थी। हमलावर ने भाई पर भी पत्थर फेंके। जैसे-तैसे वह जान बचाकर भागा लेकिन बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावर को बच्ची ने पहले किसी बात को लेकर चिढ़ाया था जिससे वह नाराज था। वारदात गुरुवार रात करीब 10 बजे राजनगर थाना क्षेत्र के देवकुलिया गांव की है। रात करीब 1 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची का शव कुएं से निकलवाया। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्ची का नाम मोहिनी श्रीवास (9) पिता मनोज श्रीवास है। वह चौथी क्लास में पढ़ती थी।


अपने दादा-दादी और चाचा के साथ ग्राम देवकुलिया में रहती थी। बच्ची के परिजन दिल्ली में मजदूरी करते हैं। आरोपी गोवर्धन पटेल इसी गांव का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी गोवर्धन पटेल ने जुर्म स्वीकार किया है। उसके पास से बच्ची की पायल भी जब्त की गई है। पूछताछ में उसने बताया कि बच्ची उसे काफी दिनों से चिढ़ाती थी। इसी बात से नाराज था। अगर बच्ची का भाई नहीं भागता, तो उसे भी मार डालता। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। मोहिनी की मां माया ने बताया कि बेटी पूजा करने के लिए मंदिर गई थी, तभी गांव के ही गोवर्धन ने उसे
कुएं
में धक्का दे दिया। ऊपर से तब तक पत्थर फेंके, जब तक मर नहीं गई। साथ में ननद का लड़का भी था। वह भाग गया, लेकिन बच्ची मर गई। अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि बच्ची ने आरोपी को कभी किसी बात पर चिढ़ाया था। इसी बात से आरोपी नाराज था। देर रात आरोपी गोवर्धन पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। वह खेत में छिपा बैठा था। बच्ची के छोटे भाई का भी मेडिकल कराया गया है। बच्ची के परिजन और आराेपी के बयान लिए जा रहे हैं।
Tags:    

Similar News

-->