CRIME: तालाब में डूबने से 2 मासूमों की मौत, परिजन सदमें में

बड़ी खबर

Update: 2024-10-07 16:34 GMT
Jabalpur. जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक है। मासूमों के शव देखकर परिजन बेसुध हो गए और उनके आंसू फूट पड़े। वहीं, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना मझगवां थाना क्षेत्र का है। दरअसल, जोली गांव के कई बच्चे तालाब में नहाने गए हुए थे। इस दौरान 7 वर्षीय शिवा तोमर और शिवम कुमार गोंड गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। जिसके बाद वे बच्चों की खोजबीन करने तालाब तक पहुंचे। यहां बच्चों के डूबने की जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मर्ग पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->