रमेश बैस की जगह अब सीपी राधाकृष्णन होंगे महाराष्ट्र के राज्यपाल

Update: 2024-07-28 04:07 GMT

रायपुर/महाराष्ट्र Raipur/Maharashtra । महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल रमेश बैस Ramesh Bais का कार्यकाल ख़त्म होने के बाद सीपी राधाकृष्णन CP Radhakrishnan को अब वहां का राज्यपाल बनाया गया है। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की।

Gubernatorial appointment हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे। इसके अलावा पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे। राष्ट्रपति ने चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से भी पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

इसी तरह, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम के राज्यपाल पद से हटाकर असम का राज्यपाल बनाया गया है। आचार्य के पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी होगा। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम के राज्यपाल का पद सौंपा गया है। जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है।

बता दें कि रमेश बैस तत्कालीन मध्य प्रदेश और वर्तमान छत्तीसगढ़ की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में भी एक सम्मानित नाम हैं। बैस को संसदीय राजनीति, सामाजिक कार्य और संगठन कार्य में पांच दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में पार्षद से लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री और राज्यपाल तक विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं। 2 अगस्त 1947 को रायपुर (छत्तीसगढ़) में जन्मे श्री रमेश बैस की शिक्षा-दीक्षा रायपुर में ही हुई।



Tags:    

Similar News

-->