जनता से रिश्ता वेबडेस्क। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 11,919 नए केस दर्ज किए गए हैं. वहीं 470 मरीजों ने इस दौरान कोरोना संक्रमण के चलते जान गंवाई है. पिछले 24 घंटों में 11,242 मरीज रिकवर भी हुए हैं. वहीं इस दौरान एक्टिव केसलोड 1,28,762 है. ये कुल मामलों का 1% से भी कम है. इस वक्त ये 0.37% दर्ज किया गया है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है.

वहीं दूसरी ओर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने गुरुवार को कहा है कि देश की टेस्टिंग कैपिसिटी को बड़े पैमाने पर बढ़ाया गया है. देश में अब तक 62,82,48,841 COVID-19 टेस्ट किए गए हैं. अब तक किए गए कुल टेस्ट में से पिछले 24 घंटों में 12,32,505 सैंपल्स को टेस्ट किया गया है.
वहीं बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 24 घंटों में 10,197 नए कोरोना​​ मामले सामने आए थे. राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 113.68 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं.


Tags: