उपचुनाव: झारखंड की डुमरी सीट पर देर से शुरू हुई मतगणना, जानें वजह

Update: 2023-09-08 04:12 GMT
रांची: झारखंड की डुमरी विधानसभा पर हुए उपचुनाव की मतगणना भारी बारिश की वजह से करीब 15 मिनट लेट से शुरू हुई है। सबसे पहले बैलेट पेपर के मतों की गिनती हो रही है। ईवीएम को वज्र गृह से मतगणना हॉल में लाया जा रहा है। इस सीट पर पांच सितंबर को चुनाव हुआ था।
आज का दिन झारखंड की राजनीति के लिए बेहद खास है, क्योंकि उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी अपने पद पर बनी रहेंगी या नहीं, यह चुनाव परिणाम के बाद तय हो जाएगा। उन्हें विधायक बनने के पहले ही मंत्री बनाया गया था।
यहां मुख्य मुकाबला झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी और आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी के बीच हो रहा है। इससे यह निश्चित है कि इन दोनों प्रत्याशियों में से किसी एक की जीत के बाद झारखंड विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या बढ़कर एक दर्जन हो जाएगी। वर्तमान में विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 11 है, जो अबतक की सबसे अधिक संख्या है।
गिरिडीह के पचंबा बाजार समिति परिसर को मतगणना केंद्र बनाया गया है। मतगणना 24 राउंड में की जाएगी। मतगणना स्‍थल की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। पांच सितंबर को यहां 64.84 फीसदी वोटिंग हुई। मतदान के बाद सभी 373 बूथों का ईवीएम वज्रगृह में जमा किया गया था।
Tags:    

Similar News

-->