चंडीगढ़ : राज्य में कोरोना का कहर लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार राज्य में अब तक कोरोना के 3922 नए केस आए हैं, जिनमें से 9 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 145 मरीज स्वस्थ होकर वापस घर चले गए हैं। इस समय राज्य में एक्टिव केस 16243 हैं। और 254 मरीज आक्सीजन पर हैं

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में कोरोना ने काफी रफ्तार पकड़ी हुई है। लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से राज्य सरकार भी चिंता में है और राज्य सरकार ने कई तरह की नई गाइडलाइंस भी जारी की हुई हैं और लोगों से अपील की है कि वे लगातार अपने मुंह में मास्क लगा कर रखें और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करें।


Tags: