महिला आश्रय सदन में कोरोना ब्लास्ट, 25 महिलाएं निकली कोरोना पॉजिटिव

Update: 2022-01-11 02:18 GMT

मथुरा। वृंदावन में 'महिला आश्रय सदन' की कम से कम 25 विधवाओं में सोमवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। रैपिड रिस्पांस टीम के प्रभारी डॉ भूदेव सिंह के अनुसार, कुल मिलाकर, जिले में 240 नए संक्रमणों की सूचना मिली, जिनमें से अधिकांश का यादृच्छिक परीक्षण में पता चला। उन्होंने कहा कि 'महिला आश्रय सदन' वृंदावन की 25 विधवाएं भी संक्रमित पाई गईं, जिससे आश्रम में मामलों की संख्या 58 हो गई।

कोरोना की तीसरी लहर ने कानपुर में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सोमवार को तीन संक्रमितों की मौत हो गई। 10 गर्भवती महिलाओं समेत 16 को भर्ती कराया गया है। 24 घंटे में 243 नए पॉजिटिव रिपोर्ट किए गए। पांच लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए। इसी के साथ एक्टिव केसों की संख्या 939 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमण का दायरा लगभग पूरे शहर में फैल चुका है। शास्त्रीनगर निवासी 28 वर्षीय गर्भवती महिला पल्मोनरी हाइपरटेंशन से पीड़ित थी। सांस में तकलीफ के बाद अपर इंडिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में हैलट भेज दिया गया। पॉजिटिव आने पर कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया था। रविवार दोपहर 2.30 बजे उसका सैंपल लिया गया और सोमवार तड़के चार बजे उसने दम तोड़ दिया। वहीं, टाटमिल चौराहा स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती महिला ने दम तोड़ दिया। इसकी रिपोर्ट मौत के बाद पॉजिटिव आई है। हैलट के प्रमुख अधीक्षक आरके मौर्या के मुताबिक निजी अस्पताल से महिला की हालत गंभीर होने पर हैलट में फोन आया था, उसकी शिफ्टिंग की तैयारी की जा रही थी पर इसके पहले ही उसकी मौत हो गई। तीसरी मौत बिल्हौर के शांतिनगर निवासी 64 वर्षीय दिल के रोगी की हुई।


Tags:    

Similar News

-->