गोल गप्पे गिनने पर विवाद, पत्नी को हर हफ्ते अब चाट खिलाने ले जाएगा पति, जानें मामला

अजीब मामला.

Update: 2024-08-25 06:10 GMT

सांकेतिक तस्वीर

आगरा: आगरा में एक अजीब मामला देखने को मिला। पति हर सप्ताह पत्नी को चाट खिलाने ले जाएगा। गोल गप्पे खिलाएगा। यह भी नहीं गिनेगा कि उसने कितने गोल गप्पे खाए। इस शर्त पर शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के बीच समझौता कराया गया। एक अन्य मामले में दहेज उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत फर्जी निकली। विवाद सूट दिलाने को लेकर हुआ था। उस मामले में भी समझौता कराया गया।
एत्मादुद्दौला निवासी युवती की शादी नवंबर 2023 को हुई थी। युवती एक माह से मायके में रह रही है। पति प्राइवेट नौकरी करता है। युवती ने मारपीट और दहेज की मांग का आरोप लगाया था। दोनों पक्षों को सुना गया। पति ने बताया कि पत्नी आए दिन बाहर चाट खिलाने की जिद करती है। उसके पास समय नहीं होता है। जब वह कहता है तो पत्नी व्यस्त होती है।
पत्नी से उसने यह कहा था कि ज्यादा गोल गप्पे नहीं खाया करे। इसके पानी तेज मसाले होते हैं। एसिड बनेगा। इसी बात पर झगड़ा हुआ था। पत्नी ने आरोप लगाया कि गोल गप्पे गिनता था। जरूरत की चीज भी नहीं दिलाता था। उसे जिद करनी पड़ती थी। दोनों में समझौता हो गया। हर सप्ताह अब पति चाट खिलाने लेकर जाएगा।
दूसरा मामला न्यू आगरा क्षेत्र से संबंधित था। लड़का मथुरा का निवासी है। दो माह से विवाहिता मायके में थी। आरोप लगाया कि पति सूट तक नहीं दिलाता। पति ने कहा कि पत्नी झूठ बोलती है। उससे खरीददारी के लिए रुपये लेती थी। मायके जाकर खरीदारी करती थी। घर आकर यह बताती थी कि मायके वालों ने कपड़े दिलाए। इसी बात पर विवाद हुआ था। दोनों को समझाया गया। तय हुआ कि पति पत्नी को खरीदारी के लिए लेकर जाएगा। अपने बजट के हिसाब से सामान दिलाएगा। विवाहिता भी अकेला जाकर मायके में खरीदारी नहीं करेगी।
Tags:    

Similar News

-->