Bengal बंगाल: पश्चिम बंगाल में सियासी तनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक Kunal Ghosh ने एक घटना को लेकर पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि यही घटना पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ होती तो स्थिति क्या होती और क्या अब कोई भी मुख्यमंत्री Mamata Banerjee के आवास तक नहीं पहुंच सकेगा।
मीडिया से बातचीत में कुनाल घोष ने कहा कि घटना के समय पार्टी के वरिष्ठ नेता Saugata Roy, Sovandeb Chattopadhyay, Kalyan Banerjee, Madan Mitra और Biman Banerjee मौजूद थे। उन्होंने सवाल किया कि अगर उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जाता तो क्या प्रतिक्रिया होती।
कुनाल घोष ने कहा, “क्या हो रहा है? क्या अब कोई भी ममता दीदी के घर नहीं आ सकेगा?” उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर बताते हुए प्रशासन से जवाब मांगा। टीएमसी विधायक ने बताया कि उन्होंने मामले को लेकर कालीघाट थाने के प्रभारी (ओसी) और कोलकाता पुलिस आयुक्त को ईमेल भेजकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई यह सोचता है कि ऐसी घटनाओं से उन्हें डराया या दबाव में लाया जा सकता है, तो वह गलतफहमी में है।
घोष ने पुलिस की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई और कहा कि इस घटना में पुलिस की भूमिका उन्हें हैरान करने वाली लगी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। हालांकि, घटना को लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Tags: