'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया...' , जमकर बरसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के वंदे मातरम् के दो छंद गाने पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही विभाजन की नींव डाली. कांग्रेस ने दो छंद गाने का फैसला लेकर देश विरोधी फैसला लिया है.
अमित शाह ने कहा, 'कांग्रेस ने ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो छंद गाने का फैसला किया है. मैं इस अवसर पर पूरे देश को याद दिलाना चाहता हूं कि 1937 में कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए ‘वंदे मातरम्’ को दो हिस्सों में बांटकर देश के विभाजन की नींव रखी थी. वहीं से द्विराष्ट्र सिद्धांत को ताकत मिली और अंततः देश का विभाजन हुआ तथा पाकिस्तान का जन्म हुआ.
उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर नरेंद्र मोदी सरकार ने उस ऐतिहासिक गलती को सुधारने का प्रयास किया है. सरकार ने बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना को पूर्ण रूप से गाने और सभी सरकारी कार्यक्रमों में इसका संपूर्ण गायन करने का फैसला लिया है. इस निर्णय को कानूनी स्वरूप भी दिया गया है. कांग्रेस ने इसकी अवहेलना करके गलत फैसला किया है.
गृह मंत्री ने देश को याद दिलाया कि कांग्रेस का ये निर्णय केवल और केवल इनकी घोर तृष्टीकरण की नीति की पुष्टि करता है, उन्होंने स्वर्गीय बंकिम बाबू के इस अमरकृति का न केवल अपमान किया है वो लाखों शहीदों का भी अपमान किया है.
अमित शाह ने देश की वीर शहीदों को याद करते हुए कहा, 'जो वंदे मातरम का नारा लगाते लगाते देश की आजादी के लिए फांसी पर चढ़ गए, जिन्होंने कई साल जेल में काटे, आज कांग्रेस पार्टी 1937 का अपनी पार्टी का रेजोल्यूशन मान रही है और पार्लियामेंट के एक्ट को नकार रही है. मुझे तो बड़ा आश्चर्य है, राहुल गांधी की नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी फिर एक बार इस देश में तृष्टीकरण की राजनीति को पूरे जोश तरीके से आगे बढ़ा रही है.