कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के बिगड़े बोल, पीएम मोदी व सीएम खट्टर को लेकर कही ये बड़ी बात
यमुनानगर। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लेकर अपशब्द कहे हैं। उन्होंने आज एक कार्यक्रम के दौरान एक विवादित बयान दिया। उदयभान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के लिए कहा कि उन्हें पता ही नहीं है कि घर-परिवार क्या होता है। उदयभान के इस बयान पर हरियाणा भाजपा प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब ने कहा है कि हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के भारत के प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्द कांग्रेस की विकृत मानसिकता को दर्शाते हैं। ये है राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान?
बता दें कि उदयभान यमुनानगर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर राजन शर्मा के निवास पर गए थे। वहां इंडिया गठबंधन में इनेलो के शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) हरियाणा में सहारा ढूंढ रहा है। उदयभान ने ये भी कहा कि इनेलो भाजपा की टीम है, उसकी सहयोगी है। वह कांग्रेस को कमजोर करना चाहती है। इंडिया गठबंधन के कुछ सहयोगी दल इनेलो को शामिल करना चाहते हैं। हरियाणा कांग्रेस अपने नेतृत्व को जमीनी हकीकत से अवगत कराएगी कि इनेलो का हरियाणा में कोई जनाधार नहीं है। इसके बावजूद नेतृत्व अगर चाहेगा तो उनका फैसला सिर माथे होगा।