Hamirpur. हमीरपुर। वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के देशव्यापी आंदोलन के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने भी शनिवार को यहां गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने भी विशेष रूप से भाग लेकर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को लामबंद किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का मत और उसके मताधिकार का सम्मान है। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त की तानाशाही के खिलाफ राहुल गांधी के नेतृत्व में एक बहुत बड़ा जन आंदोलन चल पड़ा है। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि इन दमनकारी हुक्मरानों को सत्ता से हटाने का वक्त आ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय शर्मा, राजेश आनंद, शहंशाह, मनोज शर्मा, चंदन राणा, अखिलेश चौधरी, अनिरुद्ध ठाकुर विश्व शर्मा, अनिल श्याम, रत्तन डोगरा, अनिल चौधरी, ब्लॉक सोशल मीडिया प्रभारी रजत राणा, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोणी ठाकुर, कांग्रेस और इसके सभी फ्रंटल संगठनों के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।