शिमला में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा

Update: 2024-05-25 01:02 GMT

शिमला। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज 25 मई को रोहड़ू के रामलीला मैदान में जनसभा करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस रोहड़ू के प्रेस सचिव हैप्पी मेहता ने बताया कि खरगे की शनिवार सुबह 10.30 बजे रामलीला मैदान में जनसभा होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के चुनावी प्रचार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धार देंगे। प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के साथ साथ छह विधानसभा सीटों पर उप चुनाव में दोनों राष्ट्रीय नेताओं के अलावा कांग्रेस के कई बड़े चेहरे जनसभाएं करेंगे। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 26 मई को ऊना में सतपाल रायजादा और नाहन में विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।

वही प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि प्रियंका गांधी 27, 28, 29 व 30 मई को मंडी, शिमला और सोलन में बड़ी रैलियां करेंगी। राहुल-प्रियंका की रैली से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने राजधानी शिमला पहुंच चुके हैं। केसी वेणुगोपाल दो दिन और प्रभारी राजीव शुक्ल एक सप्ताह तक प्रदेश में रुकेंगे।

Tags:    

Similar News

-->