कांग्रेस पार्टी घुसपैठियों को शरण देगी, बंगाल में सरकार बनी तो

Update: 2025-11-18 12:33 GMT

दिल्ली। SIR अभियान के बीच कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा, हमारी सरकार बनने पर घुसपैठियों को भारत में शरण देंगे. देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के 13वें दिन तक 49 करोड़ 73 लाख 39 हजार 480 से अधिक गणना फॉर्म मतदाताओं के घरों तक पहुंचाए जा चुके हैं. यह कुल लक्ष्य का 97.50% है, जो अभियान की तेज प्रगति को दर्शाता है.

गोवा और लक्षद्वीप ने सिर्फ पहले सप्ताह में ही 100% फॉर्म वितरण का लक्ष्य पूरा कर लिया है. इनके अलावा गुजरात (99.16%), अंडमान-निकोबार द्वीप (99.94%) और पश्चिम बंगाल (99.16%) भी शत प्रतिशत लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच गए हैं.

चुनाव आयोग का कहना है कि आने वाले 3-5 दिनों में 100% लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा. अभियान के तहत कुल 50 करोड़ 97 लाख 43 हजार 090 फॉर्म छपे हैं, जिनमें से अब तक 48 करोड़ 67 लाख 37 हजार 064 फॉर्म लोगों तक पहुंचाए जा चुके हैं. अब केवल 1 करोड़ 24 लाख 3 हजार 700 फॉर्म ही बांटने बाकी हैं. आयोग ने बताया कि 4 दिसंबर तक फॉर्म वितरण और भरे हुए फॉर्म वापस लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके बाद 9 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी. जिन पात्र वोटरों का नाम सूची में नहीं होगा, वे जिला निर्वाचन अधिकारी और बाद में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के पास अपील कर सकेंगे.



Tags:    

Similar News

null