कांग्रेस सांसद का दिखा अलग अंदाज, भौं-भौं करती नजर आईं

देखें वीडियो.

Update: 2025-12-03 09:03 GMT

फाइल फोटो

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाए जाने की चर्चाएं हैं। इसपर कांग्रेस सांसद से जब सवाल किया गया, तो उन्होंने 'भौं भौं' करके जवाब दिया। साथ ही कहा कि अगर प्रस्ताव लाया जाता है, तो वह मुंहतोड़ जवाब देंगी। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाए थे कि चौधरी ने संसद में मौजूद लोगों का अपमान किया है।
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस सांसद ने विशेषाधिकार प्रस्ताव को लेकर कहा, 'भौं-भौं र क्या कहूंगी।' उन्होंने आगे कहा, 'जब आएगी तब देखा जाएगा। ऐसी क्या परेशानी है। जब आएगा न तब मैं मुंहतोड़ जवाब दूंगी।'
उन्होंने कहा, 'अगर वह विशेषाधिकार के उल्लंघन पर मेरे खिलाफ प्रस्ताव लाना चाहते हैं, तो उन्हें लाने दो। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। पूर्व प्रधानमंत्री (अटल बिहारी) वाजपेयी भी संसद में बैलगाड़ी लेकर आए थे। हिंदू धर्म में कुत्तों का महत्व है। ऐसा कोई नियम नहीं है, जिसका मैंने उल्लंघन किया है। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता।'
सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन चौधरी कुत्ते को संसद में लेकर आईं थीं और पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने कहा, 'यह सीधा है और काटता नहीं है, काटते तो संसद के अंदर बैठे और सरकार चलाने वाले लोग हैं।' उनका कहना था कि वह आवारा जानवर को उठाकर पशु चिकित्सक के पास ले जा रही थीं।
मंगलवार को भाजपा सांसद संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने न केवल संसद की मर्यादा और गरिमा को ठेस पहुंचाई, बल्कि वहां काम करने वाले सभी सांसदों, सुरक्षाकर्मियों, अधिकारियों और दूसरे कर्मचारियों का भी अपमान किया।
पात्रा ने कहा, 'जिस तरह से राहुल गांधी और रेणुका चौधरी के बयान से संसद की मर्यादा और गरिमा को ठेस पहुंची है। दोनों 'आर' को याद रखने की जरूरत है कि एक 'आर' सांसदों की रेसपांसिबिलिटी का भी है।' पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी हताशा में ‘इतने नीचे गिर गई है’ कि उसके नेताओं ने संसद में अपनी ही पार्टी के सांसदों और ‘दोस्तों’ को भी नहीं बख्शा।
उन्होंने आरोप लगाए, 'हो सकता है कि दो पार्टियों के बीच ज्यादा सहमति न हो; असहमति हो सकती है। लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं और एक-दूसरे के खून के प्यासे नहीं हैं।'
Tags:    

Similar News

null