Delhi दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग समितियों का गठन किया है। पांचों राज्यों की समितियों में एक अध्यक्ष और दो-दो सदस्य नियुक्त किए गए हैं।


 


उत्तर प्रदेश की स्क्रीनिंग समिति का अध्यक्ष अजय माकन को बनाया गया है। असलम शेख और बी.वी. श्रीनिवास को समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। पंजाब के लिए डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद को स्क्रीनिंग समिति की अध्यक्षता सौंपी गई है। उनके साथ सचिन सावंत और निवेदित अल्वा सदस्य होंगे।
उत्तराखंड की स्क्रीनिंग समिति की अध्यक्ष दीपा दासमुंशी होंगी। अनिल चौधरी और पाल भाई अंबालिया को इस समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। गोवा में के.जे. जॉर्ज को स्क्रीनिंग समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सतेज डी. पाटिल और शफी परम्बिल को सदस्य के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है।
मणिपुर की स्क्रीनिंग समिति की अध्यक्षता बी.एम. संदीप करेंगे। हिबी ईडन और राजेश ठाकुर को समिति में सदस्य बनाया गया है। इस तरह कांग्रेस अध्यक्ष ने पांच राज्यों की स्क्रीनिंग समितियों में कुल 15 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें पांच अध्यक्ष और दस सदस्य शामिल हैं।
Tags: