Hamirpur. हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत लाहलड़ी में टिप्पर और स्कूटी की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हुआ है। मृतक की पहचान कमलदेव निवासी लगदेवी उम्र 52 साल के रूप में हुई, जबकि घायल निवासी दोसड़का हमीरपुर घायल का है। घायल की उम्र करीब 49 साल है। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को साढ़े पांच बजे टिप्पर के ओवरटेक के दौरान स्कूटी से टक्कर हुई। स्कूटी पैराफिट से टकराई। इस दौरान टिप्पर भी पलट गया और मौके पर अफरा तफरी मच गई तथा सड़क मार्ग पर जाम लग गया। घायलों को उपचार के लिय एम्बुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने कमलदेव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Tags: