सीएम योगी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार मुलाकात

शिष्टाचार भेंट

Update: 2026-07-14 14:08 GMT
Delhi दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों और उत्तर प्रदेश से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि, आधिकारिक तौर पर बैठक के एजेंडे की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। यह मुलाकात केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय तथा प्रशासनिक और विकासात्मक मुद्दों पर संवाद के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनों नेताओं की इस बैठक को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।
Tags:    

Similar News