CM योगी आदित्यनाथ ने की PM Modi से मुलाकात

केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा ली

Update: 2025-10-25 14:10 GMT
Delhi दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर हुई, जिसे राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच राज्य की विकास परियोजनाओं, कानून-व्यवस्था की स्थिति और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। 

बैठक करीब एक घंटे तक चली, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश में चल रही केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा ली और राज्य सरकार के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पर जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को राज्य में बुनियादी ढांचे, निवेश, औद्योगिक विकास और किसानों से जुड़े कार्यक्रमों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।
Tags:    

Similar News