CM ममता ने इस साल बंगाल में दुर्गा पूजा का जश्नमां मनाने के लिए दिए निर्देश, जिसमें इन नियमों का करना होगा पालन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि बंगाल में इस बार भी दुर्गा पूजा धूम धाम से मनाया जाएगा
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि बंगाल में इस बार भी दुर्गा पूजा धूम धाम से मनाया जाएगा। ममता ने कहा कि देश कुछ राज्य जैसे दिल्ली और यूपी ने इस बार दुर्गा पूजा मनाने की इजाजत नहीं दी है लेकिन हम कुछ शर्तों के साथ लोगों को मां दुर्गा का दर्शन करने की इजाजत दे रहे हैं। इन शर्तों के तहत मास्क पहनने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य होगा।Full View
वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं दुर्गा पूजा समितियों से अनुरोध करती हूं कि वे पंडालों में बिना मास्क के लोगों को आने की अनुमति न दें। उन्हें एक अलग क्षेत्र में रखा जाना चाहिए। यदि पूजा समितियां मास्क दे सकती हैं तो यह और अच्छा है।