CM ममता बनर्जी आज लैंडस्लाइड एरिया उत्तरी बंगाल का करेंगी दौरा

Update: 2025-10-06 02:21 GMT
बंगाल। दार्जिलिंग में हालात बदतर हो गए हैं. लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन, बाढ़ और पुल टूटने की घटनाओं ने इलाके में भीषण तबाही मचाई है. रविवार को हुई भारी बारिश के बाद दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों में पिछले एक दशक के सबसे भयावह भूस्खलनों में से एक ने 23 लोगों की जान ले ली, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं. सैकड़ों पर्यटक फंसे हुए हैं, गांव अलग-थलग पड़ गए हैं, सड़कें टूट गई हैं और घर मलबे में तब्दील हो गए हैं. वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज उत्तरी बंगाल का दौरा करेंगी

लगातार हो रही बारिश से दार्जिलिंग के मिरिक इलाके में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. रविवार को मिरिक के दुधिया में डुडिया आयरन ब्रिज के टूटने से 23 लोगों की मौत हो गई. ये पुल मिरिक को सिलीगुड़ी और कर्सियांग से जोड़ता था. मलबे में दबे लोगों के दर्दनाक तस्वीरें दिल दहला देने वाली है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज उत्तरी बंगाल का दौरा करेंगी. वह भारी बारिश से हुई तबाही का आकलन करेंगी और राहत कार्यों का निरीक्षण करेंगी. मुख्यमंत्री के दौरे से पीड़ितों को तत्काल सहायता मिलने की उम्मीद है.

नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) के अनुसार, दार्जिलिंग में कुल 18 लोगों की मौत हुई है, जिसमें मिरिक में 11 और जोरबंग्लो, सुकिया पोखरी और सदर पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में 7 लोगों की जान गई है. पास के जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा में भूस्खलन के मलबे से 5 शव बरामद किए गए हैं. एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया, 'मिरिक, दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में अब तक कुल 23 लोगों की मौत हो चुकी है.'

Tags:    

Similar News

null