Mamata Banerjee:  शुभेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी को चुनाव हरा दिया है. भवानीपुर सीट पर 20 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. शुभेंदु अधिकारी को 73463, ममता बनर्जी को 58350 वोट मिले. शुभेंदु ने ममता को 15113 वोटों से हरा दिया.
ममता बनर्जी ने बंगाल में बीजेपी की जीत को 'गलत' करार दिया है. उन्होंने कहा, 'हमने बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया. मेरे को लात मारी, मुझे धक्का दिया. BJP ने सौ से ज्यादा सीटें लूटी है, बीजेपी ने वोट लूटे हैं. उन्होंने मुझे घेर लिया है. ये BJP के लिए एक गलत जीत है. ये पूरी तरह से गैर-कानूनी है. मैंने चीफ इलेक्शन ऑफिसर से शिकायत की थी. हम वापस आएंगे.'
बहरामपुर से हारने के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा- बंगाल में भगवा लहर है. हम कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव लड़े थे. हमने पहले ही कहा था कि कांग्रेस को फिर से खड़ा करने और उसे बचाने के लिए मुर्शिदाबाद, मालदा, दिनाजपुर और पुरुलिया में हम कांग्रेस को बचाने की कोशिश करेंगे.
बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा ने 166 सीटें जीत ली हैं और 42 पर आगे है. टीएमसी ने 59 सीटें अपने नाम कीं और 20 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस को सिर्फ दो सीट पर जीत मिली है. एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी.
Tags: