उत्तराखंड। सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी. वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिन पर के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ गो सेवा केंद्र में 51 पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरिशंकरी (बरगद, पीपल, पाकड़ ) का वृक्षारोपण किया।  

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हर बार की तरह इस बार भी सोमवार की सुबह जनता दर्शन लगाया। इस दौरान अपनी समस्या लेकर आए सैकड़ों लोगों के पास मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और उनके प्रार्थना पत्र लेते हुए समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान अपने स्वजनों के साथ आए बच्चों को भी सीएम ने दुलारा और चॉकलेट दिया।

Full View


Tags: