भुट्टा पार्टी में पहुंचे सीएम...अपने जिगरी दोस्त के साथ गया गाना ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...देखे वीडियो
देखे वीडियो
भोपाल. बीजेपी के दो दिग्गज नेताओं के साथ एक ऐसा नजारा भोपाल में बुधवार को देखने को मिला जो अब चर्चा का विषय बन गया है. इन दो नेताओं की करीबी साफ देखी गई. ये दो दिग्गज थे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय. दरअसल कैलाश विजयवर्गीय ने भुट्टा पार्टी का आयोजन किया था. इसमें सूबे के लगभग सभी बड़े नेता मंत्री पहुंचे. इस दौरान लोगों के अनुरोध पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गाना गाया. कैलाश विजयवर्गीय का हाथ थाम कर सीएम ने ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे… तोड़ेंगे दम मगर… तेरा साथ न छोड़ेंगे की ताल छेड़ी. इस दौरान वहां मौजूद कोई भी ताली बजाने से खुद को न रोक सका. कैलाश विजयवर्गीय अक्सर मंचों पर पहुंचकर अपनी आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर चुके हैं. सीएम शिवराज भी अपने गायकी के अंदाज के लिए मशहूर हैं और आज जब पार्टी के दो बड़े नेता एक साथ मिले तो समा कुछ अलग ही बंध गया. लेकिन दोनों नेताओं ने जिस गाने के बोल गुनगुनाए वो ही सभी के बीच चर्चा का विषय बन गया.