पश्चिम बंगाल: हावड़ा के पांचला बाजार में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के एक समूह के बीच ताजा झड़प हुई है. प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव किए जाने पर पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े.

नूपुर शर्मा के बयान को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन हुए. इस दौरान प्रयागराज से हावड़ा और रांची तक हिंसक घटनाएं भी हुईं. यूपी पुलिस इन घटनाओं को लेकर आरोपियों की पहचान और धरपकड़ में जुटी है. वहीं, रांची में प्रशासन ने लोगों से घर के बाहर नहीं निकलने के लिए कहा है. प्रशासन की ओर से ये ऐलान किया गया है कि घर के बाहर निकलने वाले लोगों को हिरासत में लिया जाएगा.

Tags: