नई दिल्ली: तिरंगा मार्च से पहले कनॉट प्लेस (CP) में हलचल तेज हो गई है. कुछ प्रदर्शनकारी तिरंगा लेकर NDMC प्वाइंट पर पहुंचे हैं, जहां वे ऊपर चढ़कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर भी संदेश दिया गया है कि तिरंगे का सर्वोच्च सम्मान होना चाहिए और देशभक्ति हर व्यवहार में दिखनी चाहिए.

CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस सख्त, DCP बोले- कानून के मुताबिक होगी कार्रवाई
नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने CJP के ‘लेहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन को लेकर कहा कि नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है. इसके तहत कुछ पाबंदियां हैं. उन्होंने सभी लोगों से कानून का पालन करने की अपील की.
अभिजीत दिपके को जारी नोटिस पर DCP ने कहा कि दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत नोटिस दिया गया है. इसमें अभिजीत को धारा 163 लागू होने की जानकारी दी गई है और ऐसे कदमों के नतीजों के बारे में बताया गया है. उन्होंने कहा कि कनॉट प्लेस में त्योहारों का मौसम होने के कारण इन बातों को ध्यान में रखने को कहा गया है. कानून के मुताबिक जो भी कार्रवाई उचित होगी, वह की जाएगी.
अभिजीत को दिल्ली पुलिस के 2 नोटिस, सेंट्रल पार्क जाने पर भी रोक!
अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने आज दो नोटिस दिए हैं. पहला नोटिस नई दिल्ली जिले की पुलिस ने दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत जारी किया है. इसमें उन्हें सेंट्रल पार्क नहीं आने को कहा गया है, जहां धारा 163 लागू है. दूसरा नोटिस साउथ-वेस्ट दिल्ली पुलिस की ओर से दिया गया है. इसमें अभिजीत, आशुतोष और सौरव को एयरपोर्ट से एहतियातन हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किए जाने के बाद एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त का जिक्र है.

Tags: