चर्च के पास्टर पर 2 किशोरियों को धर्मांतरण के लिए भगाने का आरोप, FIR दर्ज

जानें पूरा मामला.

Update: 2023-05-10 09:07 GMT
रांची (आईएएनएस)| चाईबासा जिले के चक्रधरपुर स्थित रेलवे कॉलोनी क्वार्टर से दो नाबालिग किशोरियों को भगा कर ले जाने का आरोप चर्च के एक पास्टर पर लगा है। किशोरियों के परिजनों का आरोप है कि धर्म परिवर्तन कराने की नीयत से उन्हें बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। इस संबंध में दोनों लड़कियों की मां ने चक्रधरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 15 और 17 साल की दो बेटियां सोमवार रात नौ बजे छत पर गयी थीं। काफी देर तक जब वे नीचे नहीं आयीं तो मां ने छत पर जाकर देखा तो वे वहां नहीं थीं। इसके बाद दोनों की काफी खोजबीन की गयी लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
महिला को संदेह है कि जमशेदपुर लोको कॉलोनी निवासी चर्च के एक पास्टर चंद्रमोहन कपूर उर्फ राजू दोनों बेटियों को बहला-फुसलाकर कहीं ले गए हैं।
महिला ने कहा कि चंद्रमोहन बीते एक साल से उनकी बेटी से बात कर रहा था। वो उसे ईसाई धर्म अपनाने की सलाह दिया करता था। यही नहीं ईसाई धर्म अपनाने पर कई तरह की सुविधाएं दिलाने की बात भी करता था।
महिला ने बताया कि मेरी बेटियां धीरे-धीरे उसकी बातों में आ गयीं और हमसे बात भी नहीं करती थीं। मां ने पुलिस से इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर बेटियों को ढूंढने की मांग की है। पुलिस इस मामले में छानबीन कर आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गयी है। चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि मामले में एफआइआर दर्ज की गई है और पुलिस आरोपी की तलाश कर बच्चियों को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
Tags:    

Similar News

-->