बरगा में बच्चों ने देखी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग

बड़ी खबर

Update: 2023-08-24 14:00 GMT
बरगा। चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग से पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा। साजा विकासखंड के बाल संस्कार शिशु मंदिर बरगा में चंद्रयान-3 की लैंडिंग के रिकॉर्डिंग वीडियो के दौरान स्कूली बच्चों में भी गजब का उत्साह देखा गया। चंद्रयान-3 की लैंडिंग सफल होते ही स्कूल परिसर ' जय हो ' नारे से गूंज उठे। कोचिंग क्लास में खासकर कक्षा केजी वन से आठवी तक के बच्चों को विशेष रूप से टीवी पर गुरुवार की सुबह 10:00 बजे दिखाया गया । लैंडिंग को लेकर बच्चे काफी उत्साहित थे । चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होते ही तालियों के गड़गड़ाहट के साथ जय हो और भारत माता की जय कि नारे से गूंज उठे। रिकॉर्डिंग वीडियो के माध्यम से स्कूली बच्चों को चंद्रयान 3 के बारे में जानकारी दी गई।
Tags:    

Similar News