मुंगेली। जिले के ग्राम नेवासपुर स्थित माध्यमिक शाला में भारी बारिश के बाद जलभराव और कीचड़ की समस्या अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तरों पर चर्चा का विषय बन गई है. एक ओर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर उपमुख्यमंत्री के गृह जिले की शैक्षणिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए. वहीं दूसरी ओर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश जारी दिए हैं.
सोशल मीडिया में मामला सामने आने के बाद कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. साथ ही विद्यालय की अव्यवस्था की जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं कराने को गंभीर लापरवाही मानते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) विमित्रा घृतलहरे, विद्यालय के प्रधान पाठक और संबंधित संकुल समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए.