बच्चा छत से सड़क पर नीचे गिरा LIVE मंजर...

देखें वीडियो.

Update: 2025-10-24 13:43 GMT
उन्नाव: यूपी के उन्नाव का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक नौ महीने का बच्चा छत से सड़क पर नीचे गिरते दिखा। बच्चा बिना रेलिंग वाली छत पर खेल रहा था। खेलते-खेलते बच्चा छत की किनारी पर आ गया और नीचे गिर गया। घर के बाहर लगे सीसीटीवी में बच्चे के गिरने की घटना कैद हो गई। घटना के बाद परिवारीजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। बच्च निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है। हालांकि वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते।
वायरल वीडियो सदर कोतवाली क्षेत्र के नेहरूबाग मोहल्ला का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यहां के रहने वाले रबूजान का नौ माह का बेटा घर की छत पर खेल रहा था। खेलने के दौरान वह किनारे पहुंच गया। बिना रेलिंग की छत होने से बच्चे सीधे नीचे गिर पड़ा। पूरी घटना गली में सीसीटीवी में कैद हो गई। बच्चा छत से नीचे सड़क पर काफी देर तक पड़ा रहा। पड़ोस के युवक की नजर पड़ी तो वह चीखने-चिल्लाने लगा और बच्चे को गोद में उठाया।
पड़ोसी की चीख सुनकर बच्चे के घर वाले बाहर निकले। इतने में छत से परिवार की महिलाएं भी चीखते हुए नीचे पहुंचीं। मासूम को गोद में लेकर घरवाले सीधे नजदीकी के अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने कानपुर के काकादेव स्थित चिल्ड्रन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां मौत से संघर्ष कर रहा है। आईसीयू में भर्ती है। मासूम के छत से नीचे गिरने की घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी में कैद है, जिसका 31 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा।
वहीं दूसरी ओर बलिया में घर की छत पर खेलते समय 10 वर्षीय एक लड़के की छत से गिरकर मौत हो गई। उभांव थानाक्षेत्र के बिल्थरा रोड कस्बे के वार्ड नंबर-10 उमरगंज में फैजान शुक्रवार दोपहर खेलते समय पड़ोस के बंद पड़े मकान की छत पर चला गया और खेलते-खेलते नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि आसपास के लोग बच्चे को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Tags:    

Similar News

null