उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार जगनमोहन रौतेला की धर्मपत्नी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला की पत्नी एवं लेखिका रीता खनका रौतेला का कैंसर की बिमारी के चलते निधन हो गया है। वह पिछले दो वर्षों से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी। उनकी इच्छानुरूप मृत्योपरांत उनकी देह सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी को दान कर दी गई है। उनके निधन पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने अल्मोड़ा में शोकसभा कर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।



Tags: