बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फहराया तिरंगा

Update: 2023-08-15 04:21 GMT
पटना: बिहार में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्य में मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जहां राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। झंडारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद विभिन्न विभागों की झांकियां निकाली जाएंगी।
झंडारोहण के पूर्व मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। स्पेशल टास्क फोर्स, बिहार सैन्य बल, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड सहित कई टुकड़ियों में सजे धजे जवानों की परेड आकर्षण का केंद्र बनी हैं।
इस मौके पर राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इसके पहले मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग पर ध्वजारोहण किया। स्वाधीनता दिवस को लेकर पूरे बिहार में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
Tags:    

Similar News

-->