मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए: उद्धव ठाकरे

लोहे कि होर्डिंग गिरने से 6 लोगों की मौत

Update: 2023-04-20 14:10 GMT
महाराष्ट्र। जिन्होंने यह आयोजन किया उनके ऊपर गुनाह दाखिल होना चाहिए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को खुद ज़िम्मेदारी लेकर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। ऐसा नहीं कि महाराष्ट्र भूषण समारोह पहली बार हुआ, इससे पहले भी कई बार हुआ है। अगर उनको इतने बड़े स्तर का आयोजन करना था तो इंतिज़ाम भी उस स्तर के होने चाहिए थे।
सोमवार को हुआ था हादसा
महाराष्ट्र के पुणे शहर में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां पिंपरी चिंचवाड़ के रावत किवले इलाके में लोहे कि होर्डिंग गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। यह घटना सोमवार शाम 6:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचान का काम शुरू किया।
बताया जा रहा है कि रावत किवले इलाके में कात्रज देहू सर्विस रोड पर कुछ लोग आंधी और बारिश से बचने के लिए एक दुकान के पास खड़े थे। दुकान के पास में ही लोहे की एक बड़ी होर्डिंग लगी थी। आंधी के चलते होर्डिंग दुकान पर गिर गई, जिसमें 8 लोग दब गए। जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम आई आंधी में पुणे के कई अन्य इलाकों में भी होर्डिंग गिरने की घटनाएं हुईं हैं। निगडी के ओटास्किम में एक होर्डिंग और एक सिग्नल पोल गिर गया। इसके साथ ही रावेत क्षेत्र के मुकाई चौक में ट्रैफिक पुलिस चौकी के पीछे एक पेड़ गिरने की खबर है।
Tags:    

Similar News

-->